मानव तस्कर गिरफ्तार

गुमला : रायडीह प्रखंड की एक नाबालिग लड़की को दिल्ली में काम दिलाने के बहाने ले जाकर बेचने के आरोपी भल

By Edited By: Publish:Thu, 05 Feb 2015 05:41 PM (IST) Updated:Thu, 05 Feb 2015 05:41 PM (IST)
मानव तस्कर गिरफ्तार

गुमला : रायडीह प्रखंड की एक नाबालिग लड़की को दिल्ली में काम दिलाने के बहाने ले जाकर बेचने के आरोपी भलमंडा निवासी छोटू लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छोटू के खिलाफ लड़की के पिता ने एंटी ह्यूमन ट्रैफि¨कग यूनिट में चार फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी 13 वर्षीय बेटी छठी कक्षा की छात्रा है एवं बीते पंद्रह अगस्त को झंडा फहराने अपने स्कूल गई थी। लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटी थी। पूछताछ के दौरान छोटू द्वारा अच्छा काम दिलाने का प्रलोभन देकर उसकी बेटी को दिल्ली ले जाने की बात पता चली थी। इसके बाद छोटू से उसकी बेटी का वापस लाने का अनुरोध किया वह बार-बार टालता रहा। उसकी बेटी ने कुछ दिन पहले दिल्ली से फोन कर घटना की जानकारी दी एवं तेरह जनवरी को परिजनों ने दिल्ली से उसे लेकर घर लौटे। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी