ताला मरांडी ने थामा आजसू का दामन

बोरियो विधायक ताला मरांडी ने थामा आजसू का दामन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Nov 2019 06:42 PM (IST) Updated:Wed, 27 Nov 2019 06:42 PM (IST)
ताला मरांडी ने थामा आजसू का दामन
ताला मरांडी ने थामा आजसू का दामन

ललमिटया : बोरिया विधानसभा के भाजपा विधायक ताला मरांडी ने आजसू का दामन थाम लिया। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के आवास रांची में सुदेश महतो एवं पूर्व विधायक अकील अख्तर ने उन्हें माला पहनाकर आजसू में शामिल कराया।

बता दें कि हाल के दिनों में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर वे झामुमो में शामिल हुए थे। झामुमो ने भी उन्हें टिकट नहीं दिया तो वे फिर से पाला बदल लिये। अब वे आजसू से टिकट की आस में है। विधायक ताला मरांडी 2005 में पहली बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2009 में उन्हें झामुमो के लोबिन हेम्ब्रम ने शिकस्त दी थी वहीं 2014 में फिर से ताला मरांडी चुनाव जीत गए थे। कालांतर में उन्हें भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष भी बना दिया गया था। सीएनटी एसपीटी एक्ट को लेकर पार्टी लाइन से अलग हट कर विधानसभा में आवाज उठाने को लेकर भाजपा ने उन्हें हासिए पर ला खड़ा कर दिया था। बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए लेकिन ताला मरांडी को जेएमएम ने भी आइना दिखा दिया। अंत में उन्होंने आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से बात कर अपना टिकट फाइनल कराया और आजसू में शामिल हो गए।

chat bot
आपका साथी