प्लास्टिक का प्रयोग वातावरण के लिए चिंताजनक

जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया में शनिवार को स्वच्छता अभियान की जागरूकता अभियान चलाई गई वही इस अभियान को रांची से आए एनसीसी ग्रुप के नेतृत्वकर्ता अमित डंगवाल के अगवाई में किया गया वही इस अभियान के तहत विद्यालय में बच्चों के साथ अगले सुबह की प्रार्थना के उपरांत सभा को संबोधित किया गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 06:34 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:34 PM (IST)
प्लास्टिक का प्रयोग वातावरण के लिए चिंताजनक
प्लास्टिक का प्रयोग वातावरण के लिए चिंताजनक

महागामा : जवाहर नवोदय विद्यालय ललमटिया में शनिवार को स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। अभियान को रांची से आए एनसीसी ग्रुप के नेतृत्वकर्ता अमित डंगवाल की अगवाई में किया गया। वहीं इस अभियान के तहत विद्यालय में बच्चों के साथ अगले सुबह की प्रार्थना के उपरांत सभा को संबोधित किया गया जिनमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत सिगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने, वाहन चलाने में हेलमेट का प्रयोग करने सहित अन्य कई बातों को बच्चों के सामने अमित डंगवाल के विस्तार से रखा। कहा कि प्लास्टिक के कारण वातावरण की स्थिति बहुत ही चिताजनक हो रही है। कहा कि सिगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने की जरूरत है। कहा कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। साथ ही साथ जल संरक्षण के लिए भी सभी बच्चों को जागरूक किया गया और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर दो पौधे भी लगाए गए। बताया कि इस अभियान की शुरुआत रांची से हुआ है। अभी तक 700 किलोमीटर की दूरी तक की जा चुकी है। इस दौरान एनसीसी की टीम भी शामिल में 10 लोगों ने सफलतापूर्वक अभियान चलाया। स्कूल के प्राचार्य कौशल कुमार, शिक्षिका डॉ प्रीति श्रीवास्तव, एमके झा, रोशन चौधरी, राजेश कुमार व समस्त सभी अध्यापक गण व बच्चे इस दौरान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी