पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जासं गोड्डा विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर गोड्डा जिला नेटबाल संघ के अधिकारियों व खिला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 07:37 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 07:37 PM (IST)
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जासं, गोड्डा : विश्व ओलंपिक दिवस के अवसर पर गोड्डा जिला नेटबाल संघ के अधिकारियों व खिलाड़ियों ने मिशन आक्सीजन अभियान के तहत गांधी मैदान में नेटबाल कार्यालय के समीप पौधारोपण किया। मौके पर संघ के सचिव गुंजन कुमार झा ने बताया कि सभी लोगों को पौधा लगाना चाहिए। साथ ही पेड़ बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। तभी जिला में आक्सीजन के स्तर में वृद्धि होगी। कहा कि नेटबाल संघ पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य सामाजिक सरोकारों पर भी ध्यान देता है। इसके लिए विभिन्न प्रकार का अभियान चलाया जाता है। हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाया गया। मौके पर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो, अजय कुमार उर्फ देवा, हेमचंद्र कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी, बालिका वर्ग में मोनिका कुमारी, पूजा कुमारी, सपना कुमारी, आस्था कुमारी, तुलसी कुमारी, बालक वर्ग में करन मोनू कुमार, अमन कुमार, चंदन कुमार, देवाशीष कुमार, विजय कुमार आदि खिलाड़ी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी