कृषि कानून व महंगाई के विरोध में रेल रोको आंदोलन

गोड्डा कृषि कानून का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा गोड्डा इकाई ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:03 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:03 PM (IST)
कृषि कानून व महंगाई के विरोध में रेल रोको आंदोलन
कृषि कानून व महंगाई के विरोध में रेल रोको आंदोलन

संवाद सहयोगी, गोड्डा : कृषि कानून का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा गोड्डा इकाई ने लखीमपुर हिसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी सहित अन्य मांगों को लेकर सोमवार को रेल रोको आंदोलन का समर्थन किया। मोर्चा में शामिल वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने गोड्डा रेलवे स्टेशन पहुंचकर पटरी पर धरना दिया। हालांकि इससे रेलवे परिचालन में कोई परेशानी नहीं हुई। सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रहने के कारण शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा पेट्रोल व डीजल की कीमत में हो रही वृद्धि के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया गया। इस अवसर पर वाम दलों ने नेताओं ने कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी में किसान के हत्यारों को बचाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। कार्यक्रम में सीपीआई (एम) के दशरथ मंडल, अशोक साह, राम दास साह, उमेश मिश्र, पंकज झा, चतुरी मंझी, विलास मंडल, त्रिवेणी कुशवाहा, अनिता ठाकुर, सुरेश्वरी देवी, मुन्नी देवी, विद्या विश्वास, गौरी देवी, बबीता देवी, प्रेमा देवी, राम प्रवेश साह, शालिग्राम गिरी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी