दुधियापहाड़ी में डेढ़ लाख की चोरी

गोड्डा: नगर थाना अंतर्गत दुधियापहाड़ी सत्संग कुटीर के पास चोरों ने दरवाजा तोड़कर करीब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:36 PM (IST)
दुधियापहाड़ी में डेढ़ लाख की चोरी
दुधियापहाड़ी में डेढ़ लाख की चोरी

गोड्डा: नगर थाना अंतर्गत दुधियापहाड़ी सत्संग कुटीर के पास चोरों ने दरवाजा तोड़कर करीब डेढ़ लाख कि चोरी कर ली। मामले को लेकर भूंजा फैक्ट्री संचालक उमाकांत साह ने नगर थाना में आवेदन दिया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तीन संदिग्ध को उठाकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार रात के वक्त सभी सोये हुए थे सुबह उठकर देखा तो घर के आसपास सामान बिखरा पड़ा था। तब लोगों को शंका हुआ कि चोरी की घटना हुई है। तत्काल इसकी सूचना नगर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इस बाबत थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले कि जांच कर रही है संभव है कि इसमें करीबी लोग ही शामिल है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ कि जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी