ईस्ट जोन नेटबॉल टीम की कप्तान बनी मोनालिसा

ईस्ट जोन नेटबॉल टीम की कप्तान बनी मोनालिसा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 05:45 PM (IST)
ईस्ट जोन नेटबॉल टीम की कप्तान बनी मोनालिसा
ईस्ट जोन नेटबॉल टीम की कप्तान बनी मोनालिसा

जागरण संवाददाता, गोड्डा : बीते दिनों ओडिशा में हुई 15वीं ईस्ट जोन नेटबॉल नेशनल प्रतियोगिता में गोड्डा से बालिका वर्ग में चयनित एकमात्र खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी का चयन ईस्ट जोन टीम के कप्तान के लिए हुआ है। जिला नेटबॉल संघ गोड्डा सचिव सह झारखंड राज्य नेटबॉल संघ के कोच गुंजन कुमार झा ने बताया कि जनवरी में नई दिल्ली में इंटर जोनल नेशनल नेटबॉल प्रतियोगिता होनी है। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किय जाएगा। मोनालिसा की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए झारखंड ने सिल्वर मेडल हासिल किया। बेहतर प्रदर्शन के लिए मोनालिसा कुमारी को ईस्ट जोन का कप्तान बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी