या अली, या अली से गूंज उठा शहर

गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के दसवें दिन शुक्रवार को जगह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:56 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:56 PM (IST)
या अली, या अली से गूंज उठा शहर
या अली, या अली से गूंज उठा शहर

गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के दसवें दिन शुक्रवार को जगह- जगह तजिया- निशान के साथ जुलूस निकाला गया। जिला मुख्यालय के विभिन्न मुहल्लों के इमामबाड़ा से भी तजिया व निशान के साथ मुहर्रम का जुलूस निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गांधी सरोवर स्थित करबला में पहुंचा जहां पहलाम किया गया। जुलूस निकालने का सिलसिला पिछले तीन दिनों से जारी है। इसके पूर्व मुहर्रम की सातवीं को सैदाने करबला की याद में पैकड़ लगाया गया। इस दौरान दास्ताने करबला सुनने के बाद विभिन्न इमामबाड़ा का चक्कर लगाते हुए करबला पहुंची। नौवीं की शाम जगह- जगह जलसा का आयोजन किया गया। इसके बाद देर रात तक तजिया के साथ जुलूस व अखाड़ा निकाला गया। मुहर्रम को लेकर सुरक्षा की चाक- चौबंद व्यवस्था की गयी थी। जगह- जगह दंडाधिकारी के साथ सशक्त बलों की तैनाती की गयी थी। इसका निरीक्षण एसपी स्वयं कर रहे थे।

मेहरमा : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय का महान पर्व मुहर्रम धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कर्बला के मैदान में नवयुवकों द्वारा करतब दिखाए गए। बरारी, चांदपुर, कसबा, फिरोजपुर आदि जगहों पर करबला के मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेहरमा पुलिस इंस्पेक्टर जोखू राम, थाना प्रभारी जैनुल आबेदीन, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध कुमार ¨सह पुलिस बल के साथ मुस्तैद दिखे। वहीं कसबा पंचायत के कसवा स्थित करबला के मैदान पर नवयुवकों द्वारा कई आकर्षक करतब एवं खेलकूद दिखाए गए। पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

महागामा : महागामा में मुहर्रम पर्व के अवसर पर धूमधाम से अखाड़ा निकाला गया। इस अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की जीवनी को याद किया गया और उनको अपना आदर्श मानकर सभी ने उनके नक्शे कदम पर चलने की अपील की। मुहर्रम पर्व में ज्यादातर महिलाएं रोजा रखती है और कलाम पाक पढ़ा जाता है। इस पर्व में ज्यादा से ज्यादा लोग इबादत करते हैं। मौके पर मौजावार, मो.एलाई खलीफा, मोहम्मद अली हुसैन, मो.शमीम(मुन्ना), मो. नाजीर, मो.कयूम, मो.सहादत, मो. सद्दाम, मो.इकराम, मो.रसीद बैठा, मो.हैलाल आदि शामिल थे। क्षेत्र के लोगांय, घाट भंडारीडीह, गम्हरिया, नयानगर, दिग्गी आदि गांव में मुहर्रम करबला में विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान महागामा पुलिस प्रशासन की ओर से सभी जगह चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की गई थी। मौके पर नयानगर, खैरा टीकर व परसा गांव में महागामा एसडीपीओ राजा मित्रा, महागामा इस्पेक्टर अशोक कुमार ¨सह जगह जगह जाकर मुआयना किया।

ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को मुहर्रम का जुलूस निकला। रुंजी व मोरडीहा पंचायत के करबला मैदान पर अखाड़ा लगाया गया। लाठी, भाला, फरसा, बाना गुप्ति आदि का खेल दिखाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी प्रेमचंद भगत, सहायक बिकासिंधु त्रिपाठी, सूरज कुमार, तुफैल खान आदि मुस्तैद थे। माल मंडरो में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ग्रामीण विकास विभाग के कनीय अभियंता प्रेमनारायण लाल गुरुवार को अनुपस्थित रहे थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार के आग्रह के बावजूद भी उन्होंने गुरुवार को योगदान नहीं दिया। जबकि माल मंडरो में गुरुवार की रात्रि दो बजे तक मुहर्रम से संबंधित कार्यक्रम जारी था।

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट प्रखंड के अल्पसंख्यक बहुल गांव में शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाया गया। प्रखंड के भटौंधा, कठौन नाजिर टोला, लीलादह सहित दर्जनों गांवों में ताजिया व निशान निकाल कर युवकों ने अपने करतब दिखाए और पहलाम किया। प्रखंड के तालझारी, बांसमुंडी आदि गावों में पहलाम शनिवार को होगा।

chat bot
आपका साथी