मास्क जांच अभियान में कटा 13 का चलान

पथरगामा पथरगामा प्रखंड में शनिवार को अंचलाधिकारी राजू कमल के निर्देश पर आइआरबी और

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Aug 2020 07:23 PM (IST) Updated:Sat, 22 Aug 2020 07:23 PM (IST)
मास्क जांच अभियान में कटा 13 का चलान
मास्क जांच अभियान में कटा 13 का चलान

पथरगामा : पथरगामा प्रखंड में शनिवार को अंचलाधिकारी राजू कमल के निर्देश पर आइआरबी और गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने अंचल नाजिर शशांक शेखर के साथ मिलकर पथरगामा-महागामा मुख्य पथ पर बाबा भगीरथ ग्राम मोड़ उर्फ तरडीहा मोड़ पर मास्क जांच अभियान चलाया। मास्क जांच अभियान के तहत 13 लोगों का चालान काटा गया। लोगों को मास्क पहनने की नसीहत भी दी गई। कुछ दो पहिया वाहन चालक चालाकी बरतते हुए पुलिस दल को चकमा देकर फरार हो गए। वहीं तीन सवार में से एक सवार उतार कर गाड़ी पार कर चालान से बचते भी कुछ लोग दिखे। पुलिस को देखकर पहले ही मास्क पहनकर दो पहिया वाहन निकलते चले। हालांकि प्रशासन के द्वारा बार-बार समझाए जाने पर लोगों में मास्क पहनने के लिए जागरूकता दिखने लगी है।

chat bot
आपका साथी