काम पर लौटे मनरेगा कर्मी

मेहरमा : हड़ताल समाप्त होने के बाद मनरेगा कर्मी शनिवार को काम पर वापस लौट गये। योगदान से संबंधित पत्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 04:21 PM (IST)
काम पर लौटे मनरेगा कर्मी
काम पर लौटे मनरेगा कर्मी

मेहरमा : हड़ताल समाप्त होने के बाद मनरेगा कर्मी शनिवार को काम पर वापस लौट गये। योगदान से संबंधित पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव को सौंपा गया। मनरेगा कर्मियों ने बताया कि सरकार ने मनरेगा कर्मियों की समस्याएं सुनीं। उनके मानदेय में वृद्धि में समस्या आने पर राज्यांश से राशि देकर सम्मानजनक वृद्धि करने का आश्वासन दिया। साथ हीं सेवा 60 वर्ष करने, मृत्यु पर पांच लाख रुपये देने, पांच लाख तक की चिकित्सा सुविधा का प्रीमियम सरकार द्वारा देने सहित अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया है। मनरेगा कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में पिछले 64 दिनों से हड़ताल पर थे। एक साथ हड़ताल पर चले जाने से ग्रामीण विकास से जुड़ी योजना खासकर मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। इस अवसर पर मनरेगा के सहायक अभियंता संजय कुमार ¨सह, कनीय अभियंता अनिल कुमार, रोजगार सेवक दीपक भारती, रोशन कुमार, अतिकुरहमान, मोहम्मद रागीब, अखिलेश कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार यादव, सुबोध कुमार महतो, मोहम्मद असलम सिद्दीकी, धीरेंद्र कुमार ¨सह सहित सभी 23 मनरेगा कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी मनरेगा कर्मियों को पूरी तन्मयता से काम पल लग जाने का निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी