ललिता बनीं झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ माजी ने जिला कमेटी की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 04:09 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 04:09 PM (IST)
ललिता बनीं झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष
ललिता बनीं झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा की महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष महुआ माजी ने जिला कमेटी की घोषणा कर दी है। ललिता झा को जिला अध्यक्ष, डॉ. मेरी सोरेन को सचिव तथा मार्था टुडू, सुशीला देवी व अंजनी कुमारी को जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवींद्र महतो ने बताया कि जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया था जबकि महिला इकाई का पुनर्गठन नहीं हुआ था जिसे अंतिम रूप देकर पूरे प्रदेश की महिला इकाई की अध्यक्ष, सचिव व उपाध्यक्षों की सूची एक साथ जारी की गयी है। उन्होंने महिला इकाई के गठन पर हर्ष जताया है। अतिशीघ्र जिला के साथ-साथ प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर महिला मोर्चा की कमेटी गठित कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने का आह्वान किया। कहा कि आने वाले चुनाव के लिए तैयार रहें।

chat bot
आपका साथी