कला संकाय के शिक्षकों को नहीं मिली प्रोन्नति

गोड्डा: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के बैनर तले अपने प्रखंड के रिक्त पदों पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 05:25 PM (IST)
कला संकाय के शिक्षकों को नहीं मिली प्रोन्नति
कला संकाय के शिक्षकों को नहीं मिली प्रोन्नति

गोड्डा: झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के बैनर तले अपने प्रखंड के रिक्त पदों पर स्थानांतरण करने सहित अन्य मांगों को लेकर जिले के प्राथमिक शिक्षकों की क्रमिक भूख हड़ताल शहीद स्तंभ परिसर में गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। जबकि शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं मांगों पर विचार नहीं करने की स्थिति में आगामी 30 अक्टूबर से आमरण - अनशन किया जायेगा। तीसरे दिन के आंदोलन की अगुवाई जिला उपाध्यक्ष शिव प्रसाद भगत ने की। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से कला संकाय के शिक्षकों को ग्रेड चार में प्रोन्नति नहीं दी गयी है। इस संबंध में प्राथमिक शिक्षा निदेशक के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बार- बार वरीयता सूची वर्षों से भेजा जा रहा है लेकिन प्रोन्नति की कार्रवाई नहीं किया जाता है। इससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। जिला शिक्षा अधीक्षक की ओर से जिला प्रशासन को प्रोन्नति से संबंधित जानकारी नहीं दी जाती है। क्षेत्रीय सचिव जयकांत यादव ने कहा कि उच्च न्यायालय के न्यायादेश के बावजूद संबंधित शिक्षकों को न्यायादेश के बावजूद संबंधित शिक्षकों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। मामले के निष्पादन को लेकर टालमटोल का रवैया अपनाने से ही आंदोलन की स्थिति उत्पन्न होती है। तनु कुमार मोदी ने सुंदरपहाड़ी में कार्यरत शिक्षकों को शहरी क्षेत्र में पदस्थापित करने की मांग की। भूख हड़ताल पर बैठने वालों में शिव प्रसाद भगत, राजेन्द्र कुमार चौबे, रामदेव यादव, आलोक चंद्र मधु, कलामुद्दीन, जयकांत यादव, संतलाल मरांडी, तनू कुमार मोदी, दिलीप कुमार, हबीब आलम, रस्किन किस्कू, चतूर मुर्मू, नसीमुद्दीन, चंपा मुर्मू, रायमंड मुर्मू, स्टीफन हांसदा, गुलाम रसूल, आशालता मुर्मू, त्रिमला देवी, गहनू मौसी, तनु कुमार मोदी आदि थे।

chat bot
आपका साथी