साइंस में अमन, कला में शुभम व कॉमर्स में रिया जिला टॉपर

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से शुक्रवार को इंटर के तीनों संकाय का रिजल्ट जारी किया गया। गोड्डा के छात्रों ने बेहतर परिणाम लाकर परचम लहराया है सफल छात्रों में कोटा के जिले के टॉप टेन जगह बनाते हुए विद्यालय का मान बढ़ाया है। इंटर साइंस में अमन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Jul 2020 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 06:15 AM (IST)
साइंस में अमन, कला में शुभम व कॉमर्स में रिया जिला टॉपर
साइंस में अमन, कला में शुभम व कॉमर्स में रिया जिला टॉपर

गोड्डा : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से इंटर के तीनों संकाय का रिजल्ट जारी किया गया। गोड्डा के छात्रों ने बेहतर परिणाम लाकर परचम लहराया है सफल छात्रों में जिले के टॉप टेन में प्लस टू हाई स्कूल गोड्डा ने परचम लहराया है। इंटर साइंस में अमन 89.6 फीसद के साथ टॉपर बने हैं। साइंस संकाय में दूसरे नंबर में पथरगामा के गोपीचंद पंडित ने 431 अंक प्राप्त किया है। मां प्रेमलता देवी व पिता रघुनंदन पंडित ने अपने बेटे की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं कला संकाय में शुभम कुमार 80 फीसद के साथ और कॉमर्स संकाय में 70.4 फीसद अंक प्राप्त कर रिया कुमारी टॉपर बनी हैं। सफल छात्र-छात्राओं ने रिजल्ट पर प्रसन्नता व्यक्त की है। छात्रों ने कड़ी मेहनत शिक्षक व अभिभावकों के आशीर्वाद से बेहतर परिणाम पाया है। इंटर साइंस संकाय में सूरज मंडल इंटर कॉलेज पोड़ैयाहाट के छात्र विवेक कुमार मंडल ने 425 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विवेक की माता फूल कुमारी देवी व पिता उज्जवल मंडल ने पुत्र के रिजल्ट पर खुशी का इजहार किया है।

इंटर कॉमर्स संकाय में स्थानीय प्लस टू विद्यालय गोड्डा के छात्राओं ने जिला टॉप 10 के शीर्ष प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर बेहतर परिणाम लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉमर्स में जिले की बेटियों ने बेहतर पढ़ाई कर लड़कों को पीछे छोड़ दिया।

---

कला संकाय में प्रथम स्थान पर रहे शुभम :

इंटर के कला संकाय में इंटर कॉलेज पथरगामा के छात्र शुभम कुमार जिला टॉपर बने हैं। शुभम को कुल 400 अंक प्राप्त हुआ है। अंग्रेजी में 66, हिदी में 77, इतिहास में 92, भूगोल में 68, राजनीतिक विज्ञान में 69 अंक मिले हैं। पिता भोपाल साह व मां रीता देवी सहित प्राचार्य ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं कला संकाय में इंटर कॉलेज बसंतराय की छात्रा राजलक्ष्मी ने 391 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। राजलक्ष्मी की मां सुचिता भगत व पिता दिवाकर भगत सहित प्राचार्य ने छात्रा के रिजल्ट पर खुशी व्यक्त की है।

कला में तीसरे स्थान पर रमन कुमार झा रहे जो प्लस टू हाई स्कूल बलबड्डा के छात्र हैं। रमन कुमार झा ने 391 अंक लाकर जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

chat bot
आपका साथी