पूर्व जिलाध्यक्ष की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

गोड्डा जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. जयकांत ठाकुर की प्रथम पुण्यति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:22 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:22 PM (IST)
पूर्व जिलाध्यक्ष की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व जिलाध्यक्ष की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

गोड्डा : जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. जयकांत ठाकुर की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने स्व. ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जिला उपाध्यक्ष ज्योतिद्र झा, प्रखण्ड अध्यक्ष विनय ठाकुर, कार्यालय प्रभारी सोनी सिंह, सुमित कुमार बिट्टूं, अभय जायसवाल, सत्यजीत सिंह उर्फ बाबी, अमीत झा, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद फिरोज, विपिन बिहारी सिंह, विनय पंडित सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी