पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा सोमवती अमावस्या व्रत

फोटो 15 संवाद सहयोगी ठाकुरगंगटी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर पीपल वृक्ष की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने नियमानुसार निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन किया । पेड़ के नीचे एक एक महिलाओं ने बारी बारी से पेड़ की परिक्रमा कर पूजा पाठ किया । पूजा करने वाली रंभा देवी रेखा देवी लक्ष्मी देवी आरती देवी सविता देवी सुलोचना देवी गायत्री देवी नंदनी देवी आदि ने बताया कि 4 से अधिक महिलाएं पेड़ के निकट जमा नहीं हुई। एक सुहागिन महिला के द्वारा पीपल पेड़ की जड़ में पूजा करके निकलने के बाद ही दूसरी महिला प्रवेश करती थी। दो तीन महिला पीपल पेड़ से 10 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन चार मीटर की शारीरिक दूरी का पालन कर खड़ी हुई थी। कड़ी मशक्कत कर डरी सहमी सहमी हुई सुहागवती महिलाओं ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सर्वप्रथम रंगीन कच्चे धागे को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 07:31 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 07:31 PM (IST)
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा सोमवती अमावस्या व्रत
पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा सोमवती अमावस्या व्रत

ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों की सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर पीपल वृक्ष की पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने नियमानुसार निर्धारित शारीरिक दूरी का पालन किया । पेड़ के नीचे एक एक महिलाओं ने बारी बारी से पेड़ की परिक्रमा कर पूजा पाठ किया। पूजा करने वाली रंभा देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, सविता देवी, सुलोचना देवी, गायत्री देवी, नंदनी देवी आदि ने बताया कि 4 से अधिक महिलाएं पेड़ के निकट जमा नहीं हुई। एक सुहागिन महिला के द्वारा पीपल पेड़ की जड़ में पूजा करके निकलने के बाद ही दूसरी महिला प्रवेश करती थी। दो तीन महिला पीपल पेड़ से 10 मीटर की दूरी पर अलग-अलग तीन चार मीटर की शारीरिक दूरी का पालन कर खड़ी हुई थी। कड़ी मशक्कत कर डरी सहमी सहमी हुई सुहागवती महिलाओं ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने सर्वप्रथम रंगीन कच्चे धागे को 8 बार पीपल पेड़ के जड़ में लपेटी । उसके बाद अपने मन के मुताबिक हाथ में फल लेकर 108 बार परिक्रमा की और सभी पूजन सामग्री को रखकर मन्नते मांगी । हालांकि यह सोमवती अमावस्या का पर्व काफी हर्ष उल्लास के साथ सुहागवती महिलाएं मनाती थी। लेकिन वर्तमान समय में इस कोरोना काल के चलते महिलाएं काफी डरी सहमी हुई है । किसी प्रकार अपनी सुरक्षा करते हुए पूजा अर्चना की । प्रखंड क्षेत्र के मिश्र गंगटी , ठाकुरगंगटी ,हरिपुर बहरमल , चांदा , खरखोदिया , चपरी , मोरडीहा , कजरेल , महुआरा , रंगाईचक , दिग्घी , भगैया , तेतरिया माल , बाघाकोल माल मंडरो , बनियाडीह , रुंजी आदि गांवों में सुहागवती महिलाओं ने सोमवती अमावस्या के अवसर पर पूजा अर्चना की।

chat bot
आपका साथी