हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

महागामा : राजमहल हाउस में शनिवार को एटक सीटू एवं एक्टटू की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 05:05 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 05:05 PM (IST)
हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान
हड़ताल को सफल बनाने का किया आह्वान

महागामा : राजमहल हाउस में शनिवार को एटक सीटू एवं एक्टटू की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता बबीता कुमारी आनंद ने की। इसमें 8 एवं 9 जनवरी की दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। कहा कि कोयला क्षेत्र के कर्मियों के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, रसोइया, संयोजिका आदि इस हड़ताल में शामिल होंगे। बैंक एवं जीवन बीमा निगम के भी इसमें शामिल होने की बात कही गई। हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गई। कहा गया कि राजमहल एरिया में कोयला खनन व डिस्पैच का काम पूर्णत: ठप रहेगा। इस वजह से एनटीपीसी कहलगांव एवं फरक्का को कोयले की आपूर्ति बाधित होगी। आंगनबाड़ी का कार्य भी बंद रहेगा। हड़ताल की वजह से दो दिनों तक स्कूल में मध्याह्न भोजन ठप रहेगा। दोनों दिन सभी स्तरों पर बैठक की जाएगी एवं रैली निकाली जाएगी। 8 जनवरी को गोड्डा मुख्यालय में विशाल रैली निकाली जाएगी। मौके पर उपस्थित सीटू के वरीय नेता डॉ राधेश्याम चौधरी ने कहा कि हड़ताल की सफलता के लिए जोरदार तैयारी की जा रही है। इसके लिए जगह-जगह बैठक भी की जा रही है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाएंगे। मौके पर उमेश प्रसाद मिश्रा, पंकज कुमार झा, द्रोथी किस्कू, मेरी किस्कू, गुरु प्रसाद, तालामेंय किस्कू, सुहागनी हेंब्रम आदि थे।

chat bot
आपका साथी