ग्रिड सबस्टेशन से बिजली संकट से मिलेगी निजात

टो-27 गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को भतडीहा तालाब के जीर्णोद्वार कि आधारशिला रखी। मौके पर सांसद ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्वार से जलसंरक्षण होने के साथ ही लोगों को भी कई सुविधा मिल सकेगी। कहा कि कार्य बेहतर तरीके से हो इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। कहा कि वर्तमान जलसंकट और सिचाई समस्या चुनौती बनी हुई है। ऐसे में अधिक से अधिक जल का संरक्षण होना जरूरी है। कहा कि राज्य सरकार से इस बार जलशक्ति अभियान भी चलाया। जलसंरक्षण के लिए तालाब चेकडैम डैम कुआं का जलसंरक्षण जरूरी है ऐसे में भतडीहा तालाब के जीर्णोद्वार से जलसंरक्षण भी होगा। जिला परिषद उपाध्यक्षा लक्ष्मी चक्रवर्ती ने तालाब के जीर्णोद्वार को लेकर कई बार प्रयास किया था। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार झा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह बबलू कुमार सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 09:01 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:32 AM (IST)
ग्रिड सबस्टेशन से बिजली संकट से मिलेगी निजात
ग्रिड सबस्टेशन से बिजली संकट से मिलेगी निजात

गोड्डा : जिला के पथरगामा प्रखंड के गांधीग्राम स्थित श्रीपुर में बहुप्रतीक्षित 220 /132 / 33 हजार केवी ग्रिड सबस्टेशन का उर्जान्वन मंगलवार को सांसद निशिकांत दुबे व विधायक अमित कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण के साथ ही संचरण निगम के अधिकारी मौजूद थे। निर्धारित समय से विलंब से शुरू हुए कार्यक्रम के दौरान ही वहां 33 हजार केवी मेन लाइन से ग्रिड के सबस्टेशन को चार्ज किया गया। मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि जिले में अबतक बिजली के नाम पर विपक्षी दलों ने राजनीति ही की। जनता की समस्या के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। बिजली समस्या के नाम पर लोगों को बरगलाने का काम किया गया। लेकिन भाजपा सरकार ने जमीन पर बिजली संकट को लेकर काम किया है। नया ग्रिड सबस्टेशन से जिले वासियों को लंबे समय तक बिजली संकट से निजात मिल सकेगी। अबतक जिला को अपना ग्रिड सबस्टेशन नहीं था। इसके साथ ही नए ग्रिड की कनेक्टिवटी दो ग्रिड से रहेगी। कहा कि नए ग्रिड सबस्टेशन से एक 1.32 लाख केवी लाइन की फीडर होगी, जहां आनेवाले में दिनों में ठाकुरगंगटी में प्रस्तावित ग्रिड से यह जुटेगा। इसके अलावा 33 हजार की सात फीडर से लगभग छह लाख लोगों को बिजली सुविधा मिल सकेगी। यह सबसे आधुनिक ग्रिड है। विधायक अमित कुमार मंडल ने कहा कि जनता से किया गया वादा को निभाने का काम किया गया है। कहा कि नए ग्रिड सबस्टेशन से सबसे ज्यादा फायदा जिला मुख्यालय, गोड्डा ग्रामीण, पथरगामा व बसंतराय प्रखंड के उपभोक्ताओं को मिलेगा।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश झा ,पूर्व जिला अध्यक्ष अरुण साह, दिलीप सिंह, राजीव मेहता, पूर्व विधायक प्रशांत मंडल ,बबलू सिंह ,संतोष सिंह, कृष्ण कन्हैया, शिवेश वर्मा, नगर अध्यक्ष सुमन झा, मंडल अध्यक्ष मुन्ना झा, मदन महतो, गोलू पंडित, प्रमुख प्रतिनिधि नंदलाल भगत सहित विभाग के जनरल मैनेजर संचरण एसके पांडे , प्रबंधक आरएल पासवान, सीनियर संचरण अश्वनी एक्का, कार्यपालक अभियंता राम उचित सिंह आदि मौजूद थे।

--------------

गोड्डा: सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को भतडीहा तालाब के जीर्णोद्वार की आधारशिला रखी। मौके पर सांसद ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्वार से जलसंरक्षण होने के साथ ही लोगों को भी कई सुविधा मिल सकेगी। कहा कि कार्य बेहतर तरीके से हो इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। कहा कि वर्तमान जलसंकट और सिचाई समस्या चुनौती बनी हुई है। ऐसे में अधिक से अधिक जल का संरक्षण होना जरूरी है। कहा कि राज्य सरकार से इस बार जलशक्ति अभियान भी चलाया। मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार झा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, बबलू सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी