गोड्डा - रांची भाया भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ 26 से

गोड्डा गोड्डा के लोगों को तोहफे के रूप में रांची जाने के लिए मिली इं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 05:56 PM (IST)
गोड्डा - रांची भाया भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ 26 से
गोड्डा - रांची भाया भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ 26 से

जागरण संवाददाता, गोड्डा : गोड्डा के लोगों को तोहफे के रूप में रांची जाने के लिए मिली इंटरसिटी ट्रेन का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है और यह भी साफ हो चुका है कि यह ट्रेन किस रूट से रांची जाएगी और कब-कब। 26 को रेल मंत्री आश्विन वैष्णव आनलाइन हरी झंडी इस ट्रेन को दिखाएंगे। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित रेल प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में गोड्डा सांसद डा. निशिकांत दुबे भी शिरकत करेंगे।

इतना ही नहीं अब दुमका-भागलपुर रूट के नोनीहाट में भी कविगुरु एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आगामी 25 सितंबर से होगा। वहीं गोड्डा से रांची भाया भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन का शुभारंभ 26 सितंबर को होगा। जबकि देवघर से पुणे भाया गया ट्रेन का शुभारंभ 27 सितंबर को होगा। देवघर से गोवा भाया धनबाद ट्रेन का शुभारंभ 28 सितंबर को और आसनसोल, मधुपुर अहमदाबाद ट्रेन का शुभारंभ 29 सितंबर को रेल मंत्री करेंगे।

chat bot
आपका साथी