बाढ से ठाकुर गंगटी के सैकड़ों घर तबाह, सड़क क्षतिग्रस्त

प्रखंड क्षेत्र में तीन दिन पूर्व लगातार एक सप्ताह तक हुई वर्षा व अचानक आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। इस तबाही में सैकड़ों ग्रामीणों का घर ध्वस्त के साथ-साथ खेतों में लगा धान की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 09:13 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:15 AM (IST)
बाढ से ठाकुर गंगटी के सैकड़ों घर तबाह, सड़क क्षतिग्रस्त
बाढ से ठाकुर गंगटी के सैकड़ों घर तबाह, सड़क क्षतिग्रस्त

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र में तीन दिन पूर्व लगातार एक सप्ताह तक हुई वर्षा व अचानक आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। इस तबाही में सैकड़ों ग्रामीणों का घर ध्वस्त के साथ-साथ खेतों में लगा धान की फसल को भी क्षति हुई है। साथ ही साथ कई गांवों से निकलने वाले रास्ता, संपर्क सड़क, मेढ़, गली, पुल, पुलिया, नाला, डाढ़ आदि भी क्षतिग्रस्त हो गया है। खरखोदिया पंचायत अंतर्गत चांदचक गांव से निकलने वाली सड़क को इस प्रकार बाढ़ में बहा ले गया कि देखने पर लगता है कि शायद यह कोई नदी है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार की भयानक स्थिति हो गई है। चांदचक गांव के निवासी गांव से निकलने के लिए जद्दोजहद कर सोच रहे हैं। लेकिन उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि यह नदी के आकार के पानी कीचड़ वाले गड्ढे को पार कर कैसे गांव से निकले। लोग अपने रोजमर्रा कि सामान नहीं ले पा रहे हैं। हालांकि 3 दिनों से मौसम कुछ ठीक होने पर बहुत हद तक गड्ढे का पानी सुख जरूर गया है। लेकिन अभी भी पानी और कीचड़ है। वहीं जिस गांव में बाढ़ आई थी और जिस गांव के मौजे के अंतर्गत बहियार का धाम के पौधे के ऊपर से पानी बह रहा था। वहां काफी कीचड़ में हो गया है। गंदगी के कारण बीमारी फैलने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है । जिस खेतों में लगे धान के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा था। वह धान काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। कई गांव के बहियार के दर्जनों एकड़ खेतों के धान की फसल सड़ने लगी है। कई गांव के निकट के रास्ते, पुल, पुलिया, सड़क आदि बहने के साथ-साथ झमरिया बियर, भोडा बराज, राजबांध, डगरिया बाबा बांध आदि जगहों के मेड़, चारदीवारी व दीवार को तोड़ते हुए बहाकर ले जाने के बाद ही बाढ़ की स्थिति में कमी आई। वरना अभी प्रखण्ड क्षेत्र दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश करता। इस बात की भी चिता किसानों को सताने लगी की बाढ़ के बाद सिचाई करने के लिए काफी परेशानी होगी।

chat bot
आपका साथी