दुष्कर्म के आरोप में युवक को जेल

दुष्कर्म के आरोप में युवक को जेल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 06:23 AM (IST)
दुष्कर्म के आरोप में युवक को जेल
दुष्कर्म के आरोप में युवक को जेल

गोड्डा : बलबड्डा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार गांव के ही एक युवक ने झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। बाद में बात फैलने पर गांव में पंचायती बैठी और मामले को रफा दफा कराने का प्रयास किया गया। लेकिन पीड़िता के पिता ने मामले को लेकर बलबड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। प्राथमिकी के बाद बलबड्डा पुलिस सदलबल घटनास्थल पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय को सुपुर्द कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी