भाजपा मंडल की बैठक में संगठन पर चर्चा
ललमटिया बोआरीजोर प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के कुसुमघाटी मंडल की बैठक शनि
संवाद सूत्र, ललमटिया : बोआरीजोर प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के कुसुमघाटी मंडल की बैठक शनिवार को केड़ो बाजार में मंडल कार्यसमिति के अध्यक्ष सोनाराम सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सांगठनिक मजबूती एवं जन समस्याओं से रूबरू कराते हुए लोगों के लिए कार्य करने की अपील की गई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित बरहेट विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सिमोन मालतो ने आम लोगों को अपने संबोधन में कहा कि संगठन सर्वोपरि है हम सभी मिलकर आने वाले विभिन्न चुनौतियों को सामना कर जनभागीदारी से लोगों के उत्थान के लिए काम करेंगे। मंडल अध्यक्ष सोनाराम सोरेन ने मंडल के तमाम कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र सरकार के विभिन्न योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार अपने वादों से विफल हो चुकी है तथा वक्त आ चुका है कि नीचे स्तर से संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाए। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष पप्पू कुमार ठाकुर, जिला मंत्री अनिता सोरेन ने भी लोगों को संबोधित किया। अवसर पर महामंत्री उत्तम कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, गुलाब मांझी, भीम साह, रामकाश रमानी, ज्योतिष दत्ता एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।