दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

हत्या को लेकर मामला दर्ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Apr 2019 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 29 Apr 2019 06:47 AM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डाला

गोड्डा : जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के टेंगर गांव में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने दहेज के लिए केरोसिन छिड़क कर जलाकर मार डाला है। मृतका के पिता ने पथरगामा थाना में अपनी पुत्री की हत्या के लिए ससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया जाता है कि बीते 26 अप्रैल की रात करीब 2:30 बजे काजल कुमारी उम्र 25 वर्ष को उसके ससुराल में केरोसिन छिड़ककर जला डाला। काजल को गंभीर स्थिति में बोकारो ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इधर पथरगामा थाना क्षेत्र के घाट सुरनिया निवासी विवेक कुमार यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर कहा कि उनकी पुत्री काजल कुमारी का विवाह पथरगामा थाना क्षेत्र के माछीटांड़ पंचायत के टेंगर ग्राम निवासी प्रथम यादव के पुत्र विवेश यादव के साथ 26 अप्रैल 2016 को हुई थी। दोनों के दांपत्य जीवन में एक पुत्र ऋषभ कुमार का जन्म हुआ जिसकी उम्र 11 माह है। विवेक कुमार यादव ने लिखा है कि उनकी पुत्री को उसके ससुर प्रथम यादव, सास शनिचर्या देवी, ननद पूनम देवी, ननदोसी विभीषण यादव ने दहेज के लिए केरोसिन छिड़क कर जला डाला। ननदोसी विभीषण यादव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बढ़ाना ग्राम का रहने वाला है। इन सभी की ओर से शादी के बाद से ही फ्रिज, वाशिग मशीन सहित पचास हजार रुपये नगद की मांग की जा रही है। इस बात को लेकर काजल को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। हाल के दिनों में विवेक यादव पुत्री के ससुराल जाकर सबको समझा-बुझाकर आए थे लेकिन बीते 26 अप्रैल की रात 2:30 बजे सास, ससुर, ननद और ननदोसी ने मिलकर काजल कुमारी को पकड़कर आग के हवाले कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही विवेक यादव ने अपनी पुत्री को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और उसे इलाज हेतु एंबुलेंस से बोकारो ले जाया जा रहा था लेकिन बोकारो ले जाने के क्रम में काजन ने दम तोड़ दी। मौत से पहले काजल ने बताया कि सास, ससुर, ननदोसी और ननद ने पकड़ कर उसे बेरहमी से जलाया। थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी