बर्खास्तगी की धमकी की साधन सेवी संघ ने की निंदा

बर्खास्तगी की धमकी की साधन सेवी संघ ने की कड़ी निंदा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 09:20 PM (IST)
बर्खास्तगी की धमकी की साधन सेवी संघ ने की निंदा
बर्खास्तगी की धमकी की साधन सेवी संघ ने की निंदा

बर्खास्तगी की धमकी की साधन सेवी संघ ने की निंदा

संस, गोड्डा: जिला सीआरपी-बीआरपी संघ की बैठक रविवार को नहर चौक के पास संजय कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बीआरपी सीआरपी के साथ हो रही प्रताड़ना की कार्रवाई की समीक्षा की गई। कहा कि अधिकारी द्वारा लगातार साधनसेवी प्रताड़ित और शोषण करने का काम किया जा रहा है। बात-बात पर धमकी दी जा रही है। मानदेय स्थगित करना, बर्खास्त करने की धमकी देना अब आम है। ठक के दौरान महागामा के सीआरपी मनोज कुमार की बर्खास्तगी की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस बावत जिला सीआरपी बीआरपी महासंघ के अध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि महागामा दिग्घी संकुल के सीआरपी मनोज कुमार को नियम कानून को ताक पर रखकर बर्खास्त किया गया है। कहा कि सेवा बहाल नहीं हुई तो संग आगे के आंदोलन की रणनीति बनाएगा। बैठक में कई सीआरपी बीआरपी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी