सहिया के सहयोग से कायाकल्प अवार्ड में सफलता

नगर भवन में जिला स्वास्थ सहिया सम्मेलन फोटो 16 17 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 07:12 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 06:35 AM (IST)
सहिया के सहयोग से कायाकल्प अवार्ड में सफलता
सहिया के सहयोग से कायाकल्प अवार्ड में सफलता

गोड्डा : नगर भवन में जिला स्वास्थ्य महकमा की ओर से आयोजित सहिया सम्मेलन में सिविल सर्जन डॉ आरडी पासवान ने कहा कि सहिया दीदियों के सहयोग से ही कायाकल्प अवार्ड गोड्डा सदर अस्पताल का मिल पाया। राज्यस्तर पर गोड्डा जिले को पुरस्कार मिल चुका है अब आगामी 2 अक्टूबर को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के हाथों गोड्डा जिला सम्मानित होगा। कहा कि कायाकल्प में सदर अस्पताल गोड्डा को प्रथम स्थान दिलाने में सहिया दीदियों ने अहम भूमिका निभाई। सिविल सर्जन ने अडाणी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

मौके पर मुख्य अतिथि डीडीसी सुनील कुमार ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निचले स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को अपनी जिम्मेवारी बेहतर तरीके से निभानी होगी। अस्पताल तक ग्रामीणों को लाने में सहिया दीदी ही अहम हैं। 33 सहिया दीदी पुरस्कृत :

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मेहरमा प्रखंड के तेतरिया की सहिया सुजाता कुमारी, बनौधा से प्रभा कुमारी, सिघाड़ी से अनिता देवी, ठाकुरगंगटी प्रखंड के भगैया से मोनिका देवी, ईटवा से बीबी मकीना, दिग्धी से सोनी देवी, पोड़ैयाहाट प्रखंड के भटौंघा से सुषमा टुडु, आषाढ़ी माधुरी से बबीता देवी, देवडांड़ से मिलानी सोरेन, पथरगामा प्रखंड के मॉंजर बुजुर्ग से स्मिता कुमारी, महेश लिट्टी से जयमंती कुमारी, जमनीकोला से फिरोजा खातुन, सदर प्रखंड के मारखन से करुणा हेम्ब्रम, पंचरुक्खी से शबनम खातुन, रंगमटिया से बंदना देवी, बोआरीजोर के कुशविला से सुहागिनी मुर्मू, भीतरकोठी से जुलिता किस्कू, बसडीहा से प्रमीला देवी, गोड्डा शहरी के वार्ड नंबर 8 की सहिया किरण देवी, सुन्दर पहाड़ी के घटियारी से अनिता मुर्मू, छोटापूरो से सुमनलता मुर्मू, धमनी बाजार से बन्दना देवी, महागामा प्रखंड के कुर्मी कित्ता से शबनम देवी, शुकलचक से प्रेमी देवी, भांजपुर से संगीता कुमारी को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी