ढाई सौ रुपये के लिए दोस्तों ने ली थी चंदन की जान

मेहरमा(गोड्डा) जुए में जीते ढाई सौ रुपये की बार-बार तगादा से परेशान मनोरंजन मंडल ने अपने प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 09:04 PM (IST) Updated:Sat, 10 Oct 2020 05:12 AM (IST)
ढाई सौ रुपये के लिए दोस्तों ने ली थी चंदन की जान
ढाई सौ रुपये के लिए दोस्तों ने ली थी चंदन की जान

मेहरमा(गोड्डा) : जुए में जीते ढाई सौ रुपये की बार-बार तगादा से परेशान मनोरंजन मंडल ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर बीते मंगलवार को चंदन की हत्या कर दी थी। वह हरिपुर का रहने वाला था। इस हत्या में तीन किशोर भी शामिल था। जिसमें दो को गिरफ्तार कर पुलिस ने शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी राजेश रंजन के समक्ष पेश किया। जिसके बाद दोनों को रिमांड होम दुमका भेज दिया गया। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपितों की खोज में छापेमारी चल रही है।

इसकी जानकारी देते हुए मामले के अनुसंधानकर्ता दिलीप आदित्य ने बताया कि हत्या में शामिल दो किशोर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार ली है। इस दौरान उन्होंने बताया कि चंदन अपने जुआरी दोस्त मनोरंजन से जुए में ढाई सौ रुपये जीते थे। इसे लेकर वह बार-बार तगादा कर रहा था। इससे खार खाए मनोरंजन ने मन ही मन चंदन को रास्ते से हटाने योजना बनाई थी। बीते मंगलवार की देर शाम सभी अंकित मंडल के घर जुटे थे। जहां मछली चावल के साथ शराब की व्यवस्था की गई थी। चंदन को दावत में बुलाया गया था। जहां पहले सभी खाना पीने के बाद चंदन को करीब एक किलोमीटर दूर धान के खेत में लेते गए थे। जहां पहले उसके हाथ, पैर और मुंह को बांधकर पहले उसकी पिटाई की गई। बाद में उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद सभी वहां से भाग निकले।

विदित हो कि चंदन की हत्या के बाद उसके पिता रामफल मंडल ने थाने पहुंचकर रूपेश मंडल, मनोरंजन मंडल व छोटू यादव समेत तीन किशोर के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पहले भी बच्चे की हत्या कर चुका है युवक : मिली जानकारी के मुताबिक हत्या मामले में गिरफ्तार एक किशोर बीते 24 सितंबर 2018 को भागलपुर के कहलगांव स्थित सनोखर गांव में 11 वर्षीय सौरभ कुमार को कुएं में धकेल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। हालांकि, इसे लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी।

chat bot
आपका साथी