अवैध वसूली मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, जेल

हनवारा हनवारा थाना में दर्ज प्राथमिकी के दो आरोपित मो कयूम एवं मंजूर आलम को पुलिस ने गिर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 05:22 PM (IST)
अवैध वसूली मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, जेल
अवैध वसूली मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, जेल

हनवारा : हनवारा थाना में दर्ज प्राथमिकी के दो आरोपित मो कयूम एवं मंजूर आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि झारखंड-बिहार सीमा को जोड़ने वाली गेरुआ नदी के रास्ते में बने डायवर्सन में अवैध वसूली करवाने को लेकर 17 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले को लेकर पूर्व में हनवारा पुलिस ने मो मिन्हाज को रंगेहाथों वसूली करते गिरफ्तार किया था। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी