नेताजी की जयंती पर अभाविप ने बांटे कोरोना किट व मास्क

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महागामा नगर इकाई की ओर से कोरोना किट बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 04:55 PM (IST)
नेताजी की जयंती पर अभाविप ने बांटे कोरोना किट व मास्क
नेताजी की जयंती पर अभाविप ने बांटे कोरोना किट व मास्क

संवाद सूत्र, महागामा (गोड्डा) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महागामा नगर इकाई की ओर से भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कोरोना किट व मास्क बांटे गए। महागामा के गुदिया ग्राम स्थित हाल में आयोजित कार्यक्रम में करीब 70 ग्रामीणों को मास्क व कोरोना किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप महागामा नगर मंत्री सुमित कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गांव के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना और उससे बचाव के लिए तैयार करना है। मास्क के उपयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की राष्ट्रवादी विचारधारा से भी ग्रामीणों को रूबरू कराया गया। भारतीय इतिहास के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक नेता जी देश में क्रांति के अगुवा थे। वे किसी भी कीमत पर अंग्रेजों से समझौता नहीं करना चाहते थे। उनका एकमात्र लक्ष्य था कि भारत को आजाद कराया जाए। युवा पीढ़ी को नेताजी के बताए मार्ग पर चलकर भारत को उच्च शिखर पर ले जाना है। कार्यालय मंत्री सुमित मंडल ने भी सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर उन्हें याद किया। उनकी वीरता एवं साहस की चर्चा भारत के बाहर कई देशों में होती रही है। उन्होंने कहा कि नेताजी का उदघोष तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का परिणाम है कि देश अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हो पाया। कार्यक्रम में नगर सह मंत्री रोशन शुक्ला, मणि राउत, सूरज कुमार, कृष्णा पोद्दार, सौरभ, बासु कुमार, पप्पू सिंह सहित अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी