महिला से 50 हजार की छिनतई

मेहरमा (गोड्डा) : मेहरमा थाना क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप गुरुवार की दोपहर ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Apr 2018 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 12 Apr 2018 06:11 PM (IST)
महिला से 50 हजार की छिनतई
महिला से 50 हजार की छिनतई

मेहरमा (गोड्डा) : मेहरमा थाना क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप गुरुवार की दोपहर बाइक सवार दो उचक्कों ने चंपा ग्राम निवासी सुसिता देवी से 50 हजार रुपए की छिनतई कर ली। महिला पंजाब नेशनल बैंक की मेहरमा शाखा से रुपया निकालकर अपने देवर के साथ बाइक से घर लौट रही थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप पीछे से आ रही बाइक पर बैठे युवक ने उसके हाथ से रुपया झपट लिया। इस क्रम में महिला बाइक से गिर गई। उसके हाथ में खरोंच भी आया है। जब तक पीड़ित महिला व उसके देवर ने शोर मचाया तब तक दोनों अपराधी भाग निकले। इस संबंध में मेहरमा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुसिता शंकरपुर पंचायत के चंपा ग्राम निवासी अर¨वद मंडल की पत्नी है। अर¨वद मंडल दूसरों का खेत लेकर बंटाई करता है। रैयत को देने के लिए उसने बैंक से रुपए निकाले थे।

chat bot
आपका साथी