विशेष प्रशिक्षण के लिए 48 खिलाड़ियों का चयन

राज्यस्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन से पूर्व गांधी मैदान परिसर में शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 24 व बालिका वर्ग से 24 खिलाड़ी का चयन किया गया। चयन प्रतियोगिता में जिलेभर से कुल 125 नेटबाल खिलाड़ियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 05:31 PM (IST)
विशेष प्रशिक्षण के लिए 48 खिलाड़ियों का चयन
विशेष प्रशिक्षण के लिए 48 खिलाड़ियों का चयन

जागरण संवाददाता, गोड्डा : राज्यस्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता के लिए चयन से पूर्व गांधी मैदान परिसर में शुक्रवार को विशेष प्रशिक्षण के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग से 24 व बालिका वर्ग से 24 खिलाड़ी का चयन किया गया। चयन प्रतियोगिता में जिलेभर से कुल 125 नेटबाल खिलाड़ियों ने भाग लिया। विशेष प्रशिक्षण के लिए बालिका वर्ग में कावेरी सीड, नीलम कुमारी, पूनम कुमारी, लीलावती कुमारी, सुलेखा कुमारी, श्वेता कुमारी, मुस्कान कुमारी, गिनी कुमारी, शिला कुमारी, दिव्यांशी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, जूली कुमारी, रानी कुमारी, सावित्री कुमारी, नीलम कुमसाी, मोनिका कुमारी, ज्योति कुमारी, शिवानी कुमारी, प्राची कुमारी, तुलसी कुमारी, सपना कुमारी, श्वेता कुमारी, संगीता कुमारी का चयन किया गया है। बालक वर्ग में सोनू कुमार, अमित कुमार, मोनू कुमार, करण झा, करण कुमार, पीयूष कुमार, देवाशीष कुमार, अमन पटेल, अमन कुमार, रोहित कुमार, सनोज कुमार, श्रीनिवास कुमार, पप्पू कुमार, यस टेकरीवाल, राहुल कुमार, अमन कुमार, ऋषभ कुमार, गौरव कुमार, हर्षित कुमार, गणेश कुमार, सचिन कुमार, प्रेम कुमार, शशि कुमार, राजकिशोर कुमार का नाम शामिल है। जिला नेटबाल संघ के सचिव गुंजन कुमार झा ने बताया कि चयनित बच्चों को 30 जनवरी से छह फरवरी तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। तत्पश्चात बालक व बालिका वर्ग से 12 -12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी रांची में आयोजित राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता में गोड्डा जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। मौके पर जिला आईकॉन सह राष्ट्रीय नेटबाल खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी, उपाध्यक्ष वैद्यनाथ देहरी, कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद महतो, नेटबाल संघ के अध्यक्ष अजित कुमार सिंह, नेटबाल संघ के जिला सचिव गुंजन झा, अजय कुमार देवा, प्रखर मंडल, ललन कुमार लड्डू, संजय कुमार, चांद कुमार सहित दर्जनों की संख्या में बालक व बालिक वर्ग के खिलाड़ी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी