31 को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगी रसोइया-संयोजिका

गोड्डा : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया समिति अध्यक्ष संघ के जिला इकाई के कार्यकारिणी की ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 07:52 PM (IST)
31 को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगी रसोइया-संयोजिका
31 को उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगी रसोइया-संयोजिका

गोड्डा : झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया समिति अध्यक्ष संघ के जिला इकाई के कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गांधी मैदान में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बबीता कुमारी आनंद ने की। बैठक में पिछले दिनों हुए आंदोलन की जानकारी उन्होंने समिति के अन्य सदस्यों को दी। बताया कि सात मई को अपने 15 सूत्री मांगों को ले रसोइया-संयोजिका ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। घेराव कार्यक्रम में बबीता आनंद के साथ 11 सदस्यीय रसोइया संयोजिका का प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के अवर सचिव शैलेश चौरसिया के साथ वार्ता की और ज्ञापन सौंपा। अवर सचिव को विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पूर्व डीएसई ने हटाई गई रसोइया-संयोजिका को पुन: रखने का निर्देश दिया था। लेकिन अब तक अनुपालन नहीं हो रहा है। यह खेदजनक है। बबीता आनंद ने कहा कि जिले के 241 विद्यालयों के विलय के निर्णय का भी संघ विरोध करता है। ऐसे में रसोइया-संयोजिका बेरोजगार होंगे। उन्होंने 31 मई को परंपरागत हथियारों के साथ उपायुक्त कार्यालय घेराव करने की बात कही। कहा कि वे इसको लेकर वृहद आंदोलन करेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष सुनैना देवी, हकीना बीबी, भवानी देवी, नीलम भारती, प्रेमलता, रंजीता, बेबी देवी, सजनी देवी आदि उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी