पूल निर्माण में अनियमितता पर विरोध

संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट : प्रखंड के सिधबांक पंचायत के परगोडीह के पास बासलोइ नदी पर बन रहे पुल के निर

By Edited By: Publish:Sat, 22 Oct 2016 01:00 AM (IST) Updated:Sat, 22 Oct 2016 01:00 AM (IST)
पूल निर्माण में अनियमितता पर विरोध

संवाद सहयोगी, पोड़ैयाहाट : प्रखंड के सिधबांक पंचायत के परगोडीह के पास बासलोइ नदी पर बन रहे पुल के निर्माण में हो रहे अनियमितता का विरोध ग्रामीणों द्वारा किया गया। चूंकि यह पुल दुमका जिला प्रशासन द्वारा बन रहा है। इसलिए ग्रामीणों के विरोध का असर संवेदक पर नहीं हो रहा है। भाजपा नेता चमकलाल मंडल ने कहा कि नदी का पूरा भाग गोड्डा जिला में पड़ता है। थोड़ा सा दुमका जिला में है, संवेदक द्वारा मिट्टीवाला बालू, व खराब गुणवत्तावाला सीमेंट व गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। कभी पदाधिकारी ढलाई के समय नहीं आता है। रात में भी ढ़लाई कार्य किया जाता है। ग्रामीणों को विरोध करने पर ठेकेदार द्वारा मामले में फंसाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पदाधिकारियों को दी लेकिन इसमें कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीण अभिमन्यु मंडल ने कहा कि इस नदी पर एक साल पूर्व गोड्डा जिला द्वारा तीन करोड़ की लागत से पुल बनाया गया। फिर दोबारा इस नदी पर पुल बनाना पैसे की बर्बादी करना है। दोनों पुल की दूरी महज पांच सौ मीटर की है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्राक्कलन के अनुरूप कार्य करने की मांग की। मौक पर राजेश मंडल, विपिन मंडल, कृष्णा मंडल, आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी