सिद्धांतिक तौर पर वापस हुआ मानसून

गोड्डा : जिले में खरीफ की खेती पूरी तरह मानसूनी वर्षा पर आश्रित है। पिछले एक माह से मानसून अलनीनो प्

By Edited By: Publish:Mon, 05 Oct 2015 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2015 01:01 AM (IST)
सिद्धांतिक तौर पर वापस हुआ मानसून

गोड्डा : जिले में खरीफ की खेती पूरी तरह मानसूनी वर्षा पर आश्रित है। पिछले एक माह से मानसून अलनीनो प्रभाव से धीमा हो गया था। अब यह समाप्ति पर है। मौसम वैज्ञानिक रतन कुमार महतो ने बताया कि सिद्धांतिक तौर अब मानसून की वापसी हो चुकी है। लेकिन व्यवहारिक तौर पर अगले एक दो दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। बताया की गोड्डा सहित आसपास के इलाकों सोमवार तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का सिस्टम बना हुआ है इसके कुछ हिस्सों मे वर्षा की संभावना बनी रहेगी। सोमवार के वर्षा के बाद व्यवहारिक तौर पर भी मानसून के वापसी की घोषणा हो जाएगी। इस वर्ष शुरुआती समय में मानसूनी काफी सक्रिय रहा जिसके कारण किसानों को रोपनी व कुछ बाद के समय दिक्कत नहीं हुई। लेकिन बाद के समय सितंबर के शुरुआती दिन से यह धीमा पड़ गया। जो अंत तक धीमा ही रहा। जिसके वर्षा की कमी हो गई। इससे किसानों को ऐन वक्त पर पानी कमी हो गयी।

chat bot
आपका साथी