लीड : कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर रार

By Edited By: Publish:Sat, 19 Jul 2014 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jul 2014 05:11 PM (IST)
लीड : कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर रार

गोड्डा : नव मनोनीत जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ कांग्रेस के दिग्गज स्थानीय नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। मनोनयन की खिलाफत करते हुए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक राजेश रंजन व पूर्व जिलाध्यक्ष बिन्दु रानी मंडल ने खुलेआम अपना विरोध दर्ज कराते हुए मामले को दिल्ली तक पहुंचा दिया है।

विरोध करने वाले नेताओं ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी बीके हरिप्रसाद के माध्यम से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मनोनयन रद करने की अपील की है। कांग्रेस प्रभारी का संदेश पाकर नवमनोनीत अध्यक्ष दीपिका पांडेय सिंह भी शुक्रवार को सारा कार्यक्रम रद कर दिल्ली को प्रस्थान कर गयीं। इधर पूर्व जिलाध्यक्ष बिन्दु रानी मंडल पार्टी कार्यालय में ताला लगा कर दिल्ली में डटी हुई हैं।

मामले को लेकर महागामा विधायक राजेश रंजन ने कहा कि दीपिका पांडेय का गोड्डा से कोई वास्ता नहीं। वे जमशेदपुर में रहती हैं। ऐसे में जिलाध्यक्ष कोई स्थानीय ही होना चाहिए। इस मामले के समाधान के लिए प्रदेश कमेटी से आग्रह किया गया है।

chat bot
आपका साथी