बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित

संस, छोटकी खरगडीहा: छोटकी खरगडीहा के पंचायत सचिवालय में गुरुवार को जन सरोकार संस्था

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Nov 2018 07:34 PM (IST) Updated:Thu, 29 Nov 2018 07:34 PM (IST)
बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित
बाल विवाह की रोकथाम के लिए कार्यशाला आयोजित

संस, छोटकी खरगडीहा: छोटकी खरगडीहा के पंचायत सचिवालय में गुरुवार को जन सरोकार संस्था ने सिनी एचआरएसआर एलायंस के सहयोग से बाल विवाह की रोकथाम में सामाजिक सहभागिता को ले कार्यशाला का आयोजन मुखिया महेन्द्र प्रसाद वर्मा की अगुवाई में किया। वर्मा ने कहा कि आधुनिक युग में बाल विवाह एक अभिशाप है। उन्होंने छोटकी खरगडीहा को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने का संकल्प लिया है। सिनी के रजत मित्रा ने किशोरी सशक्तीकरण पर जोर दिया। कहा कि जल्दी शादी होने से बच्चों के कोमल मस्तिष्क का समुचित विकास नहीं हो पाता है। संस्था के दुलारचंद पंडित ने मुखिया से आग्रह किया कि पंचायत स्तरीय विवाह का पंजीकरण कराया जाए। इस पर मुखिया ने सहमति जताई। मौके पर मनोहर कुमार, जहर अंसारी, बाबूचंद साव, बाबूलाल, जागेश्वर साव, उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमाशंकर राम, मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधे यादव, •ाकिर हुसैन, पूजा, ऋतु, मनीषा, सरिता देवी, मीना देवी, मनोहर पंडित आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी