दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूद गई महिला, मां और एक बेटी की मौत

suicide. पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। डूबने से महिला व उसकी एक बेटी की जान चली गई।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 01:09 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 01:09 PM (IST)
दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूद गई महिला, मां और एक बेटी की मौत
दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूद गई महिला, मां और एक बेटी की मौत

जागरण संवाददाता, डुमरी (गिरिडीह)। डुमरी थाना की कलहाबाद पंचायत के तेलखारा गांव में शनिवार को पारिवारिक कलह से तंग एक महिला ने शनिवार की दोपहर दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूद गई। डूबने से महिला व उसकी एक बेटी की जान चली गई। हालांकि दूसरी बेटी बच गई। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

तेलखारा निवासी बसंती देवी (27) की शादी चार वर्ष पूर्व दयाल साव व शांति देवी के छोटे पुत्र गोविन्द साव से हुई थी। गोविंद गांव में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। ससुर दयाल का कहना है कि बहू का घर में खाना बनाने को लेकर अक्सर पति से विवाद होता था। बावजूद बहू ऐसा कदम उठाएगी, इसकी आशंका कभी नहीं थी।

घर से निकल खेत में बने कुएं में कूद गई

शनिवार को बसंती तीन वर्षीय बेटी गुडि़या उर्फ परी और डेढ़ माह की बच्ची परिधि को लेकर घर से निकली। यहां से वह घर से कुछ दूर भेलवाडीह टोला के खेत में गई। दोनों बच्चियों को लेकर वह कुएं में कूद गई। उसे कूदते देख वहां मौजूद आसपास के लोग दौड़े। तत्काल महिला और दोनों बच्चियों को कुआं से बाहर निकाला गया। तब तक बसंती एवं गुडि़या की मौत हो चुकी थी। हालांकि परिधि की सांसें चल रहीं थीं। उसे तुरंत डुमरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका इलाज डॉ. बीपी बरनवाल कर रहे हैं।

विवाद से परेशान रात में आए थे बसंती के पिता

बसंती के घर हमेशा विवाद होता था। इससे परेशान उसके पिता चूड़ामल साव बेटी के घर आए थे। बेटी को समझाया था। शनिवार सुबह ही वह वापस लौटे थे। उनके जाने के कुछ ही घंटे बाद यह घटना हो गई। इधर बसंती की बड़ी बहन के ससुर तुलसी साव उर्फ लिलो ने बसंती के ससुराल वालों को दोषी ठहराया है।

chat bot
आपका साथी