दहेज के लिए महिला को जलाया, रेफर

जमुआ थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए उसके सास ससुर ने जला कर मारने का प्रयास किया।इस बाबत विवाहिता साजदा खातून (20) के पिता देवरी के महारायडीह निवासी गयासुद्दीन अंसारी ने जमुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है।पीड़िता का इलाज फिलवक्त बोकारो में चल रहा है।गयासुद्दीन अंसारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Mar 2020 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 07:06 PM (IST)
दहेज के लिए महिला को जलाया, रेफर
दहेज के लिए महिला को जलाया, रेफर

जमुआ : थाना क्षेत्र के चंद्रोडीह गांव में एक विवाहिता को दहेज के लिए उसके सास-ससुर ने जला कर मारने का प्रयास किया। विवाहिता साजदा खातून (20) के पिता देवरी के महारायडीह निवासी गयासुद्दीन अंसारी ने जमुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का इलाज फिलवक्त बोकारो में चल रहा है। गयासुद्दीन ने कहा है कि तीन साल पहले उसने अपनी बेटी की शादी सद्दाम अंसारी के साथ की थी। उसकी बेटी के सास, ससुर, पति आदि दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। उसका पति सूरत में है। शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि उसकी बेटी जल गई है और उसका इलाज जमुआ में हो रहा है। जमुआ आए तो उनकी बेटी ने बताया कि जब वह सोई थी तब उसके सास और ससुर ने उस पर किरासन डालकर माचिस से जला दिया। जमुआ से इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे गिरिडीह फिर वहां से बोकारो रेफर कर दिया है। थानेदार संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

chat bot
आपका साथी