मंत्री के जनाजे की अनुमति तो पूजा पर प्रतिबंध क्यों : बाबूलाल

जागरण संवाददाता गिरिडीह दुर्गा पूजा की जारी गाइडलाइन को लेकर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 09:08 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 09:08 PM (IST)
मंत्री के जनाजे की अनुमति तो पूजा पर प्रतिबंध क्यों : बाबूलाल
मंत्री के जनाजे की अनुमति तो पूजा पर प्रतिबंध क्यों : बाबूलाल

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : दुर्गा पूजा की जारी गाइडलाइन को लेकर शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। कहा है कि मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के जनाजे में लोगों को जाने की अनुमति दी गई पर यह सरकार बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। सरकार ने कोरोना के नाम पर पूजा के आयोजन में प्रतिबंध की घोषणा की है। यह गलत है। मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि दुर्गा पूजा में पंडाल, मूर्ति छोटी बनाने पर समेत अन्य प्रतिबंध लगाया गया है जबकि सरकार के मंत्री के निधन के बाद उनके जनाजे में ह•ारों लोग शामिल हुए। इसमें खुद मुख्यमंत्री, मंत्री समेत सरकार के कई लोग शामिल थे। कहा कि राज्य की जनता कोरोना से लड़कर जीना सीख गई है। मास्क और शारीरिक दूरी से परिचित हो चुकी है। उन्होंने सरकार को याद दिलाया कि इसी कोरोना काल मे प्रवासी लोगों को भीड़ में ही यहां के लोगों ने खाना खिलाया था। दीदी किचन में आज भी रोज भीड़ में ही लोग भोजन पा रहे हैं। राज्य में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे आ गया है। दुर्गा पूजा में प्रसाद लेने से संक्रमण नहीं फैल सकता है। अब राज्य में भी चुनाव हो रहा है। सभी दल के लोग सभा में भी जा रहे हैं तो पूजा में प्रतिबंध कैसा। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रतिबंध का आदेश वापस लेने की अपील की है।

chat bot
आपका साथी