विश्वासडीह जंगल में लगी आग

गांडेय(गिरिडीह) गांडेय के विश्वासडीह जंगल में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 08:32 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 08:32 PM (IST)
विश्वासडीह जंगल में लगी आग
विश्वासडीह जंगल में लगी आग

गांडेय(गिरिडीह) : गांडेय के विश्वासडीह जंगल में रविवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पूरी जंगल में फैलने लगी। आग जलने की आवाज व धुआं को देखकर स्थानीय लोग जंगल पहुंचे व शोर मचाए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे व आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। सूचना पर गांडेय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्होंने आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन वाहन पहुंचने के पहले ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया।

chat bot
आपका साथी