पशु चिकित्सक को मिला एमओ का प्रभार
सरिया सरिया के सरकारी पशु चिकित्सक सह बीएचओ डॉक्टर अनूप सिन्हा को सरिया एमओ का अ
सरिया : सरिया के सरकारी पशु चिकित्सक सह बीएचओ डॉक्टर अनूप सिन्हा को सरिया एमओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पूर्व से इस पद पर जनसेवक अजय टुडू कार्यरत थे। उपायुक्त के आदेशानुसार सरिया में जनवितरण प्रणाली का अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उन्हें यह प्रभार दिया गया है। आदेश की कॉपी सरिया प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है।