होलिका दहन के विवाद में गोली चलानेवाला राजू समेत दो गिरफ्तार

गिरिडीह होलिका दहन करने को लेकर हुए विवाद के बाद ससुराल वालों का पक्ष लेते हुए फा

By JagranEdited By: Publish:Wed, 31 Mar 2021 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 31 Mar 2021 08:02 PM (IST)
होलिका दहन के विवाद में गोली चलानेवाला राजू समेत दो गिरफ्तार
होलिका दहन के विवाद में गोली चलानेवाला राजू समेत दो गिरफ्तार

गिरिडीह : होलिका दहन करने को लेकर हुए विवाद के बाद ससुराल वालों का पक्ष लेते हुए फायरिग करने वाले दामाद समेत दो को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में गांडेय थाना क्षेत्र के देवनडीह गांव निवासी राजू मंडल व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपैय गांव निवासी मनोज मंडल शामिल हैं। गोली चलानेवाला राजू मंडल पूर्व से अलग-अलग थानों में कई मामलों का आरोपित भी रहा है। गिरफ्तार आरोपितों को बुधवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पूर्व पुलिस लाइन स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी।

बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गपैय गांव में होलिका दहन करने को लेकर ग्रामीणों ने तुलसी मंडल के घर के सामने टांड़ पर लकड़ा इकट्ठा की थी, लेकिन तुलसी व उसके परिवार के सदस्य टांड़ पर होलिका दहन करने से मना करने लगे। इसी बात को लेकर ग्रामीणों एवं तुलसी व उसके परिवार के सदस्यों के बीच गाली-गलौज व हाथापाई होने लगी। इसी क्रम में तुलसी का दामाद राजू मंडल घर से पिस्टल लेकर निकला और टांड़ के पास आकर ग्रामीणों को निशाना बनाते हुए चार-पांच राउंड गोली चला दी। इस फायरिग में ग्रामीण सूरज वर्मा के पैर में गोली लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस मामले में भोला मंडल को घटना के बाद तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। इसके बाद मुख्य आरोपित राजू समेत मनोज को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। प्रेसवार्ता में एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी विनय राम, पुअनि नागेंद्र कुमार, पिटू कुमार मौजूद थे।

- घटना स्थल से बरामद सामान : घटना के बाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों के पास से कई सामान बरामद किया है। बरामद सामानों में तीन पीस खोखा, एक जिदा कारतूस, एक बाइक व एक मोबाइल फोन शामिल है।

कई आपराधिक मामलों का आरोपित है राजू : आरोपित राजू का आपराधिक इतिहास काफी पुराना रहा है और कई घटनाओं को अंजाम देने के मामले में आरोपित भी रहा है। उसके खिलाफ नगर थाना में एक, हीरोडीह थाना में एक व गांडेय थाना में सात मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी