फर्जी डॉक्टर बन साइबर ठगी करने के दो आरोपित धराए

गिरिडीह चिकित्सक बनकर लोगों से साइबर ठगी करने के दो आरोपितों को साइबर थाने की पु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:45 PM (IST)
फर्जी डॉक्टर बन साइबर ठगी करने के दो आरोपित धराए
फर्जी डॉक्टर बन साइबर ठगी करने के दो आरोपित धराए

गिरिडीह : चिकित्सक बनकर लोगों से साइबर ठगी करने के दो आरोपितों को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपितों में देवघर जिले के करौं थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीन अंसारी व जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी इश्तियाक अंसारी शामिल हैं। दोनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल के नेतृत्व में अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के भातुडीह से की गई। दोनों के पास से पुलिस की टीम ने तीन एंड्रायड मोबाइल, सिमकार्ड व पासबुक भी बरामद किया है। बरामद सामानों को खंगालने के बाद पुलिस को इनके विरूद्ध साइबर ठगी कर खाते से रुपये टपाने का साक्ष्य भी हाथ लगा है। साक्ष्य हाथ आने के बाद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनकी कोरोना व स्वास्थ्य जांच कराई गई। दोनों से साइबर ठगी को अंजाम देने में उनके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ करते हुए ठगी की रकम का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपितों के चिकित्सक बनकर लोगों से पेटीएम के माध्यम से ठगी करने की मंगलवार को गुप्त सूचना मिली। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के उक्त स्थान पर छापेमारी की गई और दोनों को रंगेहाथ दबोचा गया। पूछताछ के क्रम में दोनों ने साइबर अपराध के धंधे में शामिल होकर लोगों के खातों से पेटीएम व गुगल पर फर्जी एप्प का सहारा लेकर ठगी करने की बात को स्वीकार किया है। दोनों से फिलहाल थाने में पूछताछ करते हुए और भी सुराग का पता लगाया जा रहा है। बुधवार को आरोपितों को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी