दर्जनो लोगों ने थामा झामुमो का दामन

दर्जनो लोगों ने थामा झामुमो का दामन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 10:50 PM (IST)
दर्जनो लोगों ने थामा झामुमो का दामन
दर्जनो लोगों ने थामा झामुमो का दामन

दर्जनो लोगों ने थामा झामुमो का दामन

संस,तिसरी (गिरिडीह) : प्रखंड के पलमरुवा पंचायत के चबूतरा प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनो लोगों ने जेएमएम का दामन थाम लिया जिनका स्वागत मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक निजामउद्दीन अंसारी और धनवार प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी ने माला पहनाकर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि समारोह में पार्टी को कैसे मजबूत बनाना है, इस पर चर्चा की गई। कहा कि विभिन्न पार्टियों को छोड़कर दर्जनों नौजवानों ने जेएमएम का दामन थामा है जिनका पार्टी में स्वागत किया गया। कहा कि उन्होंने अपने विधायक के कार्यकाल में तिसरी, गांवा व धनवार की जनता की समस्या का समाधान करने का काम किया था। प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ता अच्छा काम कार्य कर रहे हैं जिस कारण पार्टी की ओर लोगों का झुकाव बढ़ रहा है। मौके पर जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मो. मुनीब, मो. खुर्शीद, लक्ष्मी वर्मा, सुरेश मरांडी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी