2.37 करोड़ रुपये में एक साल के लिए हुई टोल टैक्स की बंदोबस्ती

शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के लिए गुरुवार को नए वर्ष के लिए नगर निगम की ओर से बंदोबस्ती की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Mar 2019 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:30 AM (IST)
2.37 करोड़ रुपये में एक साल के लिए हुई टोल टैक्स की बंदोबस्ती
2.37 करोड़ रुपये में एक साल के लिए हुई टोल टैक्स की बंदोबस्ती

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के लिए गुरुवार को नए वर्ष के लिए नगर निगम की ओर से बंदोबस्ती की गई। सहायक अभियंता प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी हुई, जिसमें मात्र दो डाक वक्ताओं ने ही भाग लिया। टोल टैक्स नीलामी की बोली 2 करोड़ 36 लाख 75 हजार रुपये से शुरू हुई। सबसे अधिक बोली लगाने वाले धरियाडीह निवासी अर्जुन प्रसाद यादव, पिता रामदेव प्रसाद यादव के नाम टोल टैक्स की बंदोबस्ती की गई। उन्हें 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक टोल टैक्स वसूलने की जिम्मेवारी मिली।

बताया गया कि डाक में भाग लेने के लिए 27 मार्च को पेपर जमा करना था, जिसमें अर्जुन और उनके भाई दीपक कुमार यादव ने ही पेपर जमा किया था। इससे दोनों भाइयों ने ही डाक में भाग लिया, जिसमें डाक की बंदोबस्ती अर्जुन के नाम हुई। बताया गया कि बंदोबस्ती को ले इसके पूर्व चार बार निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन हर बार एक पेपर जमा होने के कारण यह रद हो गया था। इस बार डाक में दो लोगों के भाग लेने के कारण बंदोबस्ती की प्रक्रिया पूरी की जा सकी। मौके पर निगम के प्रशांत भारती, राम कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी