गिरिडीह में भगवान सूर्य दिखा रहे रौद्र रूप, प्रचंड हुई गर्मी

गिरिडीह में सूर्य ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रचंड गर्मी लोगों को खूब सता रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Apr 2019 11:10 PM (IST) Updated:Thu, 25 Apr 2019 11:10 PM (IST)
गिरिडीह में भगवान सूर्य दिखा रहे रौद्र रूप, प्रचंड हुई गर्मी
गिरिडीह में भगवान सूर्य दिखा रहे रौद्र रूप, प्रचंड हुई गर्मी

जागरण टीम, गिरिडीह: गिरिडीह में सूर्य ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रचंड गर्मी लोगों को खूब सता रही है। गुरुवार को सुबह मौसम साफ था, लेकिन 10 बजे के बाद तपिश काफी बढ़ गई। कड़ी धूप के कारण सड़क पर पैदल चलना दूभर हो रहा था। गर्म हवा के झोंकों के कारण दोपहिया वाहन चालक चेहरे पर गमछा लपेटकर तो पैदल चलने वाले छाते की ओट में बचते नजर आए।

बोतलबंद पानी की मांग बढ़ी: गर्मी के कारण बोतलबंद पानी की मांग बढ़ गई है। सड़क किनारे ठेले पर सत्तू और गन्ना का रस बेचनेवालों के यहां भी खूब भीड़ जुट रही है।

निमियाघाट में दोपहर बाद बदला मौसम: गर्म हवा के थपेड़े लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। गुरुवार को दोपहर में सूर्यदेव आसमान से आग उगल रहे थे। इसके कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर बाद मौसम बदला। अचानक आसमान बादलों से घर गया। इस कारण शाम तक मौसम सामान्य हो गया।

सताने लगी बिजली: गर्मी आते ही बिजली की आंख-मिचौनी भी शुरू हो गई है। गुरुवार को विभाग ने दिन में पांच बार बिजली कटौती की। क्षेत्र में विभाग की ओर से बिजली की अघोषित कटौती होने से लोगों में नाराजगी है। प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, सोहन कुमार, दीपक कुमार आदि ने विभाग से विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की है।

chat bot
आपका साथी