मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र

मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 10:50 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 10:50 PM (IST)
मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र
मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र

मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों ने थाना प्रभारी को बांधा रक्षासूत्र

संस, गांडेय (गिरिडीह) : विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल गांडेय के नेतृत्व में मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की बहनों ने शनिवार को विभिन्न सरकारी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को रक्षासूत्र बांधा। गांडेय थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, पुलिस जवान व सीएचसी के कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया। महिलाओं ने थाना प्रभारी समेत अन्य की आरती उतारी, तिलक लगाया और राखी बांधी। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी समेत अन्य ने सभी महिलाओं की रक्षा का संकल्प लिया। मौके पर विहिप के अध्यक्ष शंकर मंडल, सुजाता देवी, विकास पाठक, संदीप वर्मा, बजरंग दल संयोजक रुद्रा संकेत कुमार, उदय वर्मा, चुन्नू राणा, पिंटू साव, तेजलाल ठाकुर, डोली देवी, फूलकुमारी देवी, संध्या देवी, टुन्नी देवी, गुड़िया देवी आदि उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी