जमुआ में फांसी लगाकर महिला ने दी जान

संवाद सहयोगी, जमुआ : रविवार रात को जमुआ थाना क्षेत्र के सिमराटांड़ में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटकता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 07:01 PM (IST)
जमुआ में फांसी लगाकर महिला ने दी जान
जमुआ में फांसी लगाकर महिला ने दी जान

संवाद सहयोगी, जमुआ : रविवार रात को जमुआ थाना क्षेत्र के सिमराटांड़ में एक विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला। मृतका नीलम देवी कोडरमा जिला अंतर्गत जयनगर के घंघरी निवासी रवि पांडेय की पत्नी थी। वह फिलहाल अपने मायके सिमराटांड़ में रह रही थी। उसकी मां रंभा देवी ने घटना को लेकर यूडी केस दर्ज कराया है। उसने कहा है कि नीलम रविवार शाम शौच जाने की बात कहकर घर से टांड़ की तरफ गई थी। वह एक घंटे तक वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। कुछ देर में उसका शव एक महुआ पेड़ में टंगे होने की बात सुनकर वह वहां पहुंची तो उसे देखकर अचंभित हो गई। अपने दुपट्टे को फंदा बनाकर वह पेड़ से लटक रही थी। उनके अनुसार उसकी पुत्री बीते कुछ दिनों से अनाप-शनाप बकती रहती थी। उसकी दिमागी हालत अच्छी नहीं थी। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि घटना को लेकर उसे किसी पर कोई शक नहीं है। इस बाबत यूडी केस दर्ज कर एसआइ सुमंत प्रसाद को इसके अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

chat bot
आपका साथी