पेड़ लगाने के विवाद में झड़प, छह जख्मी

संस, जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ थाना क्षेत्र के चंदरोडीह गांव में शनिवार को पेड़ लगाने से संबं

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:32 PM (IST)
पेड़ लगाने के विवाद में झड़प, छह जख्मी
पेड़ लगाने के विवाद में झड़प, छह जख्मी

संस, जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ थाना क्षेत्र के चंदरोडीह गांव में शनिवार को पेड़ लगाने से संबंधी विवाद में दो पक्षों में ¨हसक झड़प हो गई। इसमें आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। अब्दुल सकुर वन विभाग की जमीन पर पेड़ लगा रहे थे। सड़क किनारे पेड़ लगाने से फतू मियां आदि ने मना किया। बात बढ़ी और दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान अखाड़ा के लिए रखे हथियार मसलन लाठी, तलवार, रड आदि से एक दूसरे पर प्रहार किया गया। इस ¨हसक झड़प में दोनों पक्षों से अब्दुल सकुर, निजमुद्दीन, महमूद अंसारी, इम्तिया•ा अंसारी, इमामुल अंसारी और अब्दुल गफूर जख्मी हो गए। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमुआ में किया गया। गंभीर रूप से जख्मी अब्दुल सकुर और मो. निजामुद्दीन को गिरिडीह रेफर कर दिया गया। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष के लोग इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में भी आपस में झगड़ने लगे। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। अस्पताल से फातू मियां, अब्दुल गफूर, लुकमान अंसारी, आलम अंसारी, मुमता•ा अंसारी और मो. शमीम को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही

chat bot
आपका साथी