अखाड़े में विवाद, मारपीट में छह घायल

संवाद सहयोगी, गिरिडीह : मुहर्रम में अखाड़ा खेल के अभ्यास के क्रम में युवकों के बीच हुए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:36 PM (IST)
अखाड़े में विवाद, मारपीट में छह घायल
अखाड़े में विवाद, मारपीट में छह घायल

संवाद सहयोगी, गिरिडीह : मुहर्रम में अखाड़ा खेल के अभ्यास के क्रम में युवकों के बीच हुए विवाद के बाद शुक्रवार को मुफस्सिल थाना अंतर्गत टीकोडीह गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्ष से महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। एक पक्ष के चार घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है जबकि दूसरे पक्ष के घायल इलाज कराकर घर चले गए।

घायल साजदा परवीन ने बताया कि गुरुवार की रात को अखाड़ा खेल के अभ्यास के क्रम में उसके पुत्र के साथ कुछ युवकों का विवाद हो गया था। रात में विपक्ष के लोग घर पर आकर गाली-गलौज करने लगे तो ग्रामीणों के प्रयास से मामले को सुलझा लिया गया था। शुक्रवार दोपहर को नमाज पढ़कर उसके पति, पुत्र आदि लोग घर लौट रहे थे तो विपक्ष के कई लोगों ने अचानक हरवे हथियार से लैस होकर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। इसमें उनके पति मुर्तजा अंसारी, पुत्र अरबाज अंसारी, भतीजा नसीम अंसारी, देवर मिन्हाज अंसारी आदि घायल हो गए। हल्ला सुनकर वह देवरानी के साथ परिजनों को बचाने गई तो हमलावरों ने उसके सिर पर रड से प्रहार कर दिया। आरोप लगाया कि मारपीट करनेवालों ने उनसे सोने का झुमका व चांदी की सिकड़ी भी छीन ली है। घायल साजदा ने बताया कि मारपीट करनेवालों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी