बैसाखी पर सिख धर्म की वर्षगांठ मनी

सरिया सरिया गुरुद्वारा में मंगलवार को बैसाखी पर्व पर सिख धर्म की 322 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 05:34 PM (IST)
बैसाखी पर सिख धर्म की वर्षगांठ मनी
बैसाखी पर सिख धर्म की वर्षगांठ मनी

सरिया : सरिया गुरुद्वारा में मंगलवार को बैसाखी पर्व पर सिख धर्म की 322 वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर गुरुद्वारा में शबद-कीर्तन हुए। इसके बाद लोगों ने प्रसाद पाया। श्री गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार मनोहर सिंह बग्गा व ज्ञानी हरजिदर सिंह खालसा ने बताया कि बैसाखी के दिन ही सिखों के दसवें गुरु गोविद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

इन्होंने धार्मिक और सामाजिक अत्याचारों से लड़ने व हिदुओं का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाने के लिए सिख पंथ की स्थापना की। गुरु गोविद सिंह ने लोगों को जुल्म के खिलाफ लड़ने, मजलूमों तथा कमजोरों की रक्षा करने की सीख दी। कोरोना काल को देखते हुए बहुत ही कम संगत का जुटान हुआ। लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनकर कार्यक्रम में शिरकत की।

कार्यक्रम में विशाल गंभीर, प्रभजोत सिंह, गंभीर, सौरभ सोनी, परमजीत कौर बग्गा, बलविदर कौर, सुनीता गंभीर, सुखविदर कौर, वीणा सोनी, शालू चावला, प्रीति कौर, काव्या गंभीर, आसना गंभीर, रश्मी गंभीर, रुचि सोनी, संचिता सोनी, अमृत सोनी, स्नेहल सोनी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी