शारदा कन्या मध्य विद्यालय की प्रबंधन समिति बनी, सरिता अध्यक्ष

जागरण संवाददता गिरिडीह शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में शनिवार को प्रबंधन समिति का पुनग

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:29 PM (IST)
शारदा कन्या मध्य विद्यालय की 
प्रबंधन समिति बनी, सरिता अध्यक्ष
शारदा कन्या मध्य विद्यालय की प्रबंधन समिति बनी, सरिता अध्यक्ष

जागरण संवाददता, गिरिडीह : शारदा कन्या मध्य विद्यालय पचंबा में शनिवार को प्रबंधन समिति का पुनर्गठन को लेकर आमसभा हुई। इसमें पर्यवेक्षक प्रतिमा चौधरी के नेतृत्व में समिति का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से सरिता देवी अध्यक्ष, सरोज देवी को उपाध्यक्ष तथा गंधारी देवी, रंजू देवी, निर्मला देवी, देवंती देवी, बबीता देवी, नीतू देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, रीता देवी को सदस्य चुना गया।

सचिव प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मिश्र, शिक्षक प्रतिनिधि माया मरियम हांसदा, पदेन जन प्रतिनिधि वार्ड सदस्य पूनम देवी तथा बाल संसद सदस्य मीनाक्षी कुमारी का चयन किया गया। इस दौरान माता समिति का भी गठन किया गया, जिसमें सरिता देवी अध्यक्ष एवं निर्मला देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्षता राजेन्द्र मोदी ने की।

chat bot
आपका साथी